पिथौरागढ़ में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य अभियंता वितरण नवीन टोलिया। स्रो
पिथौरागढ़। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण रुद्रपुर नवीन टोलिया ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था, आपदा से निपटने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने मानसून काल में नियमित आपूर्ति सुचारु करने के लिए अधिकारियों को अपरिहार्य कारणों को छोड़कर अवकाश पर नहीं जाने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता टोलिया ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने, विद्युत चोरी रोकने, शत प्रतिशत बिलिंग, नए संयोजन समय पर देने, स्थायी विच्छेदन और सेक्शन संबंधी प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए बकायेदारों को नोटिस देने और संयोजन विच्छेदन करने को कहा। बैठक में अधीक्षण अभियंता डीएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल, वीके बिष्ट समेत उप खंड अधिकारी मौजूद रहे। संवाद