फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नालियों में सीवर डालने पर ढाई हजार का चालान, तीन को नोटिस

Sat, 31 May 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर की नालियों में सीवर प्रवाहित करने के मामले में पालिका ने सख्ती शुरू कर दी है। पालिका की टीम के निरीक्षण के दौरान नाली में सीवर प्रवाहित करने वाले एक व्यक्ति का ढाई हजार रुपये का चालान किया गया जबकि तीन अन्य लोगों को को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी लोग नहीं सुधरे तो पालिका संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

ईओ सूरज प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन से नालियों में सीवर प्रवाहित करने की शिकायत मिल रही थी। पालिका के ऐसा न करने की चेतावनी देने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पालिका ने संबंधित लोगों को चिह्नित करने के लिए टीम का गठन किया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान नाली में सीवर प्रवाहित करने पर एक भवन स्वामी का ढाई हजार रुपये का चालान किया गया है। साथ ही तीन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। ईओ ने कहा कि यदि लोगों ने नालियों में सीवर प्रवाहित किया तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें