फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में प्रत्याशी घोषित करने के मामले में सपा आगे

विज्ञापन
रमेश सिंह बिष्ट, पिथौरागढ सपा प्रत्याशी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/टनकपुर (चंपावत)। समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने आगामी चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए पिथौरागढ़ से रमेश बिष्ट, धारचूला से मनोज प्रसाद, डीडीहाट से सुरेंद्र सिंह गुरुंग और गंगोलीहाट से गोपाल दास खुमति को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी इस बार जिले में काफी सक्रिय है। पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। भाजपा 20 या 21 जनवरी को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी तो कांग्रेस भी 19 या 20 जनवरी को नामों की घोषणा करने वाली है। अन्य दल उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं।
वहीं सपा ने चंपावत जिले की लोहाघाट सीट से टनकपुर निवासी मो. हारून को उम्मीदवार बनाया है। अभी चंपावत सीट पर किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया गया है। 29 साल के हारून 2013 में राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ उपसचिव रह चुके हैं। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस से सियासत शुरू करने वाले हारून बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन

वहीं मो. हारून का कहना है कि उन्होंने चंपावत सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। टिकट बदलने के लिए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया है। पिछले चुनाव में सपा ने चंपावत जिले के दोनों सीटों से प्रत्याशी नहीं उतारे थे जबकि इससे पूर्व के तीन विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें