फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्जनों समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
क्वीटी में लोगों की समस्याएं सुनते विभागीय अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्लाजोहार के क्वीटी सामुदायिक भवन में मंगलवार को बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों के बीपीएल, परिवार रजिस्टर सहित कई प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर में विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में राजस्व विभाग ने 72 समस्याओं का पंजीकरण किया। ग्राम्य विकास के स्टाल पर 15 बीपीएल, पांच जन्म प्रमाणपत्र, 21, परिवार रजिस्टर, तीन राशन कार्ड जारी कर वृद्धावस्था पेंशन के आठ आवेदन स्वीकृत किए गए। पूर्ति विभाग ने तीन राशन कार्ड ऑनलाइन किए।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग ने गौरा देवी कन्या धन योजना के तीन आवेदन स्वीकृत किए। ग्राम पंचायत रुईसपाटा के क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना देवी की अगवाई में ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने दो वर्ष बाद भी ग्राम प्रधान पद खाली होने से गांव एक विकास कार्य न होने की समस्या रखी।
प्राथमिक विद्यालय में एक वर्ष से अध्यापक के न होने, पंचायत भवन न होने, गांव तक पांच किमी सड़क निर्माण की मांग की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश बथियाल ने बाजार में नाली निर्माण, जीआईसी की चहारदीवारी बनाने की मांग की।
भैंसखाल के सामाजिक कार्यकर्ता जीवन सिंह ने रामगंगा नदी से हो रहे भूकटाव की समस्या रखी। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
शिविर में तहसीलदार एके सिंह, तेजम के नायब तहसीलदार प्रकाश जोशी, बीडीओ भूपेंद्र सिंह, लोनिवि के एई पीसी पंत, सिंचाई विभाग के एई फरजान खालिद, पशुपालन से हिमांशु पांडे, उद्यान सचल दल के प्रभारी गायत्री पिपलिया, वन दरोगा रमेश लोधियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें