डीडीहाट नंदा देवी महोत्सव के समापन झोड़ा चांचरी प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में तीन दिनी नंदा-सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक गायकों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में समापन पर आयोजक मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और झोड़ा-चाचरी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
डीडीहाट नंदा-सुनंदा महोत्सव में लोकगायक गोविंद सिंह दिगारी, प्रह्लाद मेहरा, चंद्र प्रकाश, नीरज चुफाल, कैलाश कुमार ने देर रात तक प्रस्तुति दी। इस दौरान नारायण नगर की टीम ने झोड़ा-चाचरी प्रस्तुत की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, बंशीधर भट्ट ने आयोजक मंडल की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह पांगती और सचिव संजू पंत ने सभी का आभार प्रकट किया है। वहां नरेंद्र टोलिया, प्रकाश बोरा, धर्मेंद्र टोलिया, प्रभात जोशी, ललित भंडारी, नरेंद्र खोलिया, पुष्कर सिंह पांगती आदि थे।