फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रविवार को भी नहीं हो सका टनकपुर रूट पर बसों का संचालन, यात्री परेशान

Sun, 22 Sep 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर एनएच बंद होने से रोडवेज सेवा लड़खड़ा गई है। पिथौरागढ़ डिपो यात्रियों के हिसाब से बसों का संचालन वाया हल्द्वानी होकर संचालित हो रही हैं। अधिकांश बसों का संचालन ठप होने से यात्री अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से टनकपुर, देहरादून, बरेली, दिल्ली, गुरूग्राम, सहित अन्य रूटों पर प्रतिदिन 18 बसों का संचालन होता है। बीते 10 सितंबर से टनकपुर एनएच बंद होने से इन रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप पड़ गया है। वाया अल्मोड़ा से होकर छह बसों का संचालन हो रहा है। 12 बसों का संचालन 12 दिनों से बंद पड़ा है। इसकी मार सीमांत के लोगों को झेलनी पड़ रही है। बसों का संचालन ठप रहने से यात्री टैक्सी में अतिरिक्त किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
-
निगम को झेलना पड़ रहा है नुकसान
पिथौरागढ़। टनकपुर सड़क बंद हाेने से निगम की 12 बसों का संचालन ठप है। नौ लाख आय प्रतिदिन की कमाई करने वाले निगम की आय इन दिनों दो से तीन लाख पर सिमट गई है। इससे निगम को प्रतिदिन करीब छह लाख का नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब तक निगम को करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोट
टनकपुर रूट पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। यात्रियों के हिसाब से वाया हल्द्वानी बसों को दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है। सड़क खुलते ही इन रूटों पर बस सेवा का संचालन होगा। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें