पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में मौन व्रत में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय में मौत व्रत रखकर लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को युकां कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम कार्यालय के बाहर मौन व्रत रख धरना दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि इस तरह का कार्य करके भाजपा सरकार ने अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाया है। वहां प्रदेश महामंत्री करन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, प्रवक्ता दीपक तिवारी, नगर अध्यक्ष शिवम पंत, आनंद धामी, नवीन ऐरी आदि थे।