पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के पुस्तकालय से 30 लाख की किताबें गायब मिली हैं। ये खुलासा इंटरनल जांच में हुआ है। डीएम ने पुलिस को इस मामले की जांच करने के लिए पत्र लिखा है।
डीएम पिथौरागढ़ को कुछ दिन पूर्व सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज से किताबें गायब होने को लेकर शिकायती पत्र मिला था। डीएम ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई थी। जांच में करीब 30 लाख की किताबें गायब होने की पुष्टि हुई है। डीएम ने जांच रिपोर्ट में अस्पष्टता के चलते पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच कर संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए कहा है। डीएम पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान का कहना है कि रिपोर्ट में किताबें गायब होने का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच में संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। संदिग्धों का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।