फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन छह बाल राम का जन्म

Mon, 22 Jan 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पैदा हुआ बालक। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पिथौरागढ़ के जिला महिला अस्पताल में पांच नवजात (बालकों) ने जन्म लिया। इसी तरह चंपावत में एक नवजात (बालक) की किलकारी गूंजी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन पांच बालक और पांच बालिकाओं ने जन्म लिया। परिजनों का कहना है कि रामलाला की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बालक और बालिकाओं ने जन्म लेकर उन्हें धन्य कर दिया है। जिला और महिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि सभी नवजातों और उनकी माताओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इसी तरह चंपावत में जिला अस्पताल में दो और लोहाघाट अस्पताल में एक नवजात पैदा हुआ। सोमवार को जिला अस्पताल में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त के दौरान खर्क कार्की निवासी मूल निवासी कानाकोट अमित गहतोड़ी की पत्नी भावना ने शिशु (बालक) को जन्म दिया। ठीक 12:30 बजे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने और दंपती को पुत्र प्राप्ति होने पर उनकी खुशी दोगुनी हो गई। दंपती ने बताया कि वे अपने बेटे का नाम भगवान राम के नाम पर राघव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें