झूलाघाट/गंगोलीहाट/मुवानी। महिलाओं ने कोमल चौक से बाजार होते हुए मशानी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। मंदिर में हवन और भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इधर गंगोलीहाट में रामलीला कमेटी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां महाकाली मंदिर से राम परिवार की झांकी निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चामुंडा मंदिर तक पहुंची। झांकी में सैकड़ों राम भक्त शामिल रहे।
वहीं मुवानी के घाटी क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। हनुमान मंदिर में रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इससे पूर्व बाजार में शोभायात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन हुआ। वहां रमेश बम, दीपक कार्की, संजय लाल वर्मा, राम सिंह राठौर, राकेश उप्रेती, सुरेश चंद्र जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी, कुंवर सिंह आदि थे। संवाद
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा
गणाईगंगोली/बेड़ीनाग। भट्टी गांव की महिलाओं ने देवी मंदिर से हरु सैम मंदिर कफलकोट तक ढोल-नगाड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। श्री राम दरबार की झांकी रूगरी तक निकाली गई। मंदिर में पं. विनोद पंत और पुजारियों ने पूजा कराई। उधर सेराघाट के बीणेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ।
कमेटी के अध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि भक्तों ने सरयू आरती के साथ भोलनाथ की आराधना की। वहां बंशी बाबा, बलवंत बाणी, जोगेंद्र डसीला, सुंदर मेहता, यशोदा जोशी, अनीता पांडेय, पुजारी रमेश भट्ट आदि थे। इधर बेड़ीनाग में नागदेव रामलीला कमेटी ने सुंदरकांड का पाठ किया।
इससे पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली और भंडारे का आयोजन किया गया। वहां बलवंत धानिक, गोविंद खाती, राजेंद्र पंत, हेम पंत, ललित बाफिला, जीवन धानिक, हिमांशु उपाध्याय, हनुमान रावत आदि थे। उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, नागदेव मंदिर, चाख राम मंदिर, पुंगेश्वर मंदिर जाबुकाथल में भी भजन-कीर्तन हुए। संवाद