फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट के कूटा बोरा में भालू ने महिला को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के कूटा बोरा में भालू ने जंगल में घास काट रही महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कूटा बोरा निवासी खीमा देवी (55) पत्नी गोविंद सिंह पास के जंगल में महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद आस-पास घास काट रहीं महिलाओं ने हल्ला मचाया। इसके बाद भालू मौके से भाग गया। महिलाओं ने घायल खीमा देवी को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी डीडीहाट में घायल महिला के सिर पर 32 टांके आए हैं। महिला को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें