फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक सप्ताह तक कूड़ा और पराली जलाने पर प्रतिबंध

Sun, 05 May 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एक सप्ताह तक कूड़ा, अपशिष्ट पदार्थ और कृषि भूमि में पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम रीना जोशी ने बताया कि इस समय वनाग्नि की अत्यधिक घटनाएं घटित हो रही है जिससे वन संपदा को अत्यधिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि वनाग्नि की रोकथाम और वनों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्रामीण, वन और उसके निकटतम क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा व अन्य अपशिष्ट पदार्थों सहित कृषि भूमि में पराली जलाने पर एक सप्ताह तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, निकायों के अधिशाषी अधिकारियों, और सभी वन क्षेत्राधिकारियों को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें