बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। स्कूल जा रही एक छात्रा का बैग वहां से गुजर रहे ट्रक में फंस गया। बैग कंधे में होने के कारण छात्रा गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई है। बेड़ीनाग अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर दिया है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक स्वयं थाने पहुंच गया।
सोमवार को जीजीआईसी की कक्षा 11वीं की छात्रा संगीता पंत पुत्री विपिन चंद्र अन्य सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। स्कूल बैग जल संस्थान कार्यालय के पास ट्रक (यूके04सीबी0863) के एंगल में संगीता का ट्रक फंस गया। ट्रक की चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां से गुजर रही भागीरथी डसीला ने छात्रा को कार से अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक ने खुद आकर थाने में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।