फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नए रंग रूप में नजर आएंगी बड़ावे और बड़ालू झील

Thu, 29 Aug 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बड़ालू झील और 23 किमी दूर बड़ावे झील जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएंगी। दोनों झीलों का 1.87 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। यहां सुविधाओं का विस्तार होने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

बड़ालू और बड़ावे झील पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। झील और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने हर साल यहां 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों को आकर्षित कर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए अब दोनों झीलों का सौंदर्यीकरण और यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग को यह जिम्मेदारी मिली है।
बड़ावे झील के सौंदर्यीकरण के लिए विभाग को 1.76 करोड़ और बड़ालू झील के लिए 11 लाख रुपये मिले हैं। विभाग के मुताबिक जल्द सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा इससे यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। संवाद
विज्ञापन

बनेगी सड़क, बच्चों के लिए लगेंगे झूले
पिथौरागढ़। ग्रामीण निर्माण विभाग के मुताबिक बड़ालू झील तक 400 मीटर सड़क का निर्माण होगा। वहीं झील के पास मैदान में बच्चों के लिए झूले लगेंगे। बड़ावे झील के पास कैफे, गजिबो, शौचालय, रेलिंग का निर्माण होगा।
वाटर स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
पिथौरागढ़। नदियों और झीलों के बीच बसे सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह सीमांत के लोगों के रोजगार का जरिया बन सकता है। इसी उद्देश्य से झीलों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक झीलों को विकसित करने से यहां वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की भी योजना है।
कोट
बड़ावे और बड़ालू झील के सौंदर्यींकरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए बजट मिल चुका है। झीलों को विकसित करने और यहां सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। - नीरज चंद्र ओली, एई, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें