फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट-थल सड़क की बदहाली के कारण आए दिन हो रहे हादसे

विज्ञापन
डीडीहाट-थल बदहाल सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-थल बदहाल सड़क में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रहीं हैं। 20 दिन के अंतराल में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व सड़क सुधारने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन सड़क की स्थिति नहीं सुधर सकी है।
विज्ञापन

डीडीहाट से थल सड़क की लंबाई 24 किमी है। कुछ साल पूर्व ही एनएच लोहाघाट के माध्यम से इस सड़क में डामरीकरण और सुरक्षात्मक कार्य के लिए एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए इस सड़क पर नाम मात्र के पिलर और लोहे के गार्डर लगाए गए हैं। लामाघर में कूड़ाघर के पास 23 मई को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं पूजा पर घर आए एक ही परिवार के चार लोगों की पमतोड़ी के पास कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इन दोनों दुर्घटना स्थलों पर सड़क खराब थी। सड़क किनारे सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। पमतोड़ी के पास तो 150 मीटर सड़क खराब है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोग लोनिवि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी इस सड़क को नहीं सुधारा जा रहा है। हालांकि पुलिस और आरटीओ ने इस सड़क पर कई स्थान दुर्घटना संभावित जोन चिह्नित किए हैं। एसडीएम अनुराग आर्या ने लोनिवि को सड़क सुधारने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए लोनिवि के ईई जेसी थपलियाल ने बताया कि सड़क के खराब भाग को जल्द सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें