फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए लगाए जाएंगे हॉट एसी

विज्ञापन
मुनस्यारी में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में मौजूद लो - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुनस्यारी में गर्भवती महिलाओं के प्रसव और वार्ड में हॉट एसी लगाया जाएगा। इससे महिलाओं को जाड़े में दिक्कत नहीं होगी। चिकित्सा प्रबंधन समिति की शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि आपात स्थिति को छोड़कर अगर किसी चिकित्सक ने बाहर से पैथौलॉजी की जांच कराई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि समिति के बैंक खाते में 92207 रुपये शेष हैं। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णय से छूटे अधूरे कार्यों को 15 दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। क्षेत्र के मरीजों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए समिति के खाते से बाजार से खरीदे जाने वाली आवश्यक दवा एलपी के माध्यम से खरीद कर गंभीर मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया। सर्दी मौसम में ठंड के कारण अस्पताल में कार्य करना कठिन होता है। इसलिए पहले चरण में प्रसव कक्ष और गर्भवती महिलाओं के वार्ड में हॉट एसी लगाया जाएगा। अस्पताल में जांच की सरकारी और आउटसोर्सिंग सेवा मिलने के कारण कोई भी चिकित्सक आपात स्थिति को छोड़कर बाहर से पैथोलॉजी जांच नहीं करेगा। इसके लिए तय किया गया कि एक अलग से पंजिका बनेगी। इसमें बाहर से जांच वाले मरीजों का विवरण रखा जाएगा। अस्पताल और आवासीय भवनों की स्थिति सुधारने का प्रस्ताव जिला योजना समिति में भेजने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, डॉ. प्रणिता टोलिया, डॉ. कृष्णा, कोषाधिकारी एलएस टोलिया, बीडीओ प्रेम राम, सीडीपीओ हीरा शाही, फार्मासिस्ट ललित बृजवाल, डीपीओ प्रताप बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें