फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट-फापा सड़क पर किया डामर तीन माह में उखड़ा

विज्ञापन
मुनस्यारी विकासखंड में मदकोट-फापा पर किया गया डामर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरगढ़)। पीएमजीएसवाई की मदकोट-फापा मोटर मार्ग में किया जा रहा डामर उखड़ने लगा है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

वर्तमान में पीएमजीएसवाई 15 किमी मदकोट-फापा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कर रहा है। कुछ समय पूर्व ही किया डामर अब उखड़ने लगा है। सड़क में डामरीकरण से करीब 12 गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलता लेकिन विभाग का 15 दिन पूर्व किया डामर जगह-जगह उखड़ने लगा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विभाग ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दे रहा है। इस तरह की खराब गुणवत्ता से यह सड़क एक ही बारिश में पूरी तरह से खराब हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य केवल पैसों की बर्बाद है।
सड़क निर्माण और डामरीकरण में मानकों का ध्यान नहीं रखा रहा है। मामले में डीएम को पत्र भेजा गया है। अगर फिर भी कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। - विक्रम दानू, जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई
विज्ञापन

15दिन पहले किया डामर अब जगह-जगह उखड़ने लगा है। इससे पता चलता है कि गुणवत्ता का ध्यान डामरीकरण के दौरान नहीं दिया जा रहा है। यह जनता के धन की बरबादी है। - जय सिंह, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें