धारचूला एसडीएम कार्यालय में धरने में बैठे लोक कलाकार।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में हुए स्टार नाइट कार्यक्रमों का भुगतान नहीं होने से नाराज स्थानीय कलाकार शासन-प्रशासन के खिलाफ धारचूला एसडीएम कार्यालय में धरने में बैठ गए हैं। लोक कलाकारों ने सरकार से शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
काली और गोरी के संगम में लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले को सफल बनाने के लिए जौलजीबी मेला कमेटी ने स्टार नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बाहरी कलाकारों को भी बुलाया गया था। मेले के समापन के एक माह बाद भी कलाकारों का भुगतान नहीं हो पाया है। इस अवसर पर धरना दे रहे स्थानीय कलाकारों ने कहा कि कलाकारों को भुगतान नहीं करना मेला कमेटी के लिए शर्म की बात है। भुगतान के लिए कलाकार तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पुष्कर महर, अमित गोस्वामी, देवेंद्र खुन्नू, हरीश, नारायण सोराड़ी मौजूद रहे।