मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग को हल्द्वानी से आरोपी के कमरे से बरामद किया है।
एक व्यक्ति ने 23 जुलाई को मुनस्यारी थाने में दी तहरीर में कहा था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह छह बजे से घर से गायब है। गांव में कई जगह पूछताछ करने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने नाबालिग को ढूंढने के लिए एसआई किशोर पंत के नेतृत्व में टीम गठित की।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी को हल्द्वानी स्थित ग्राम क्वीरीजिमिया निवासी सूरज सिंह के कमरे से बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और भादवि और 3/4 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेराघाट एसआई मोहन सिंह बोरा, कांस्टेबल हरिओम सिंह, निर्मला नेगी, अरविंद, उमेश अधिकारी आदि रहे।