फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरकोट में जिला पंचायत की ओर से काटी जा रही सड़क पर रोक लगाने की मांग को प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में सड़क निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते थरकोट क्षेत्र क? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थरकोट के गोलदे तोक में एनएच से जिला पंचायत की ओर से काटी जा रही सड़क का ग्रामीणों ने विरोध किया है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम आशीष चौहान को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। उन्होंने जिला पंचायत के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम चौहान को बताया कि जिला पंचायत थरकोट में एनएच के पास से 20 लाख रुपये की लागत से सड़क बनवा रही है। इसके लिए ग्रामीणों की सहमति भी नहीं ली गई है। संबंधित ठेकेदार की भूमि तक ही सड़क बनवाने का प्रस्ताव रखा गया है।
व्यापक जनहित के बजाय इस सड़क का लाभ व्यक्ति विशेष को मिलेगा। इसलिए यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने 27 जुलाई को डीएम कार्यालय में पत्र दिया था। इसके बावजूद मांग का संज्ञान नहीं लिया गया। ठेकेदार ने 30 जुलाई को सड़क कटान के समर्थन का पत्र प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने उस पत्र की भी जांच करवा गांव के गोचर, चरागाह के रास्तों से भी अतिक्रमण हटाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पुष्कर सिंह रावल, केदार सिंह थापा, गोविंद सिंह, होशियार सिंह, योगेंद्र सिंह, मदन बिष्ट, सौरभ रावल, सूरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें