फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या मंदिर पांखू के वार्षिकोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञापन
थल के पांखू में विधायक फकीर राम को स्मृति चिन्ह देते विद्यालय प्रबंधन के सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर पांखू के एकीकरण के बाद सरस्वती विद्या मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख बेड़ीनाग विनीता बाफिला ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका ने भवन मरम्मत के लिए पांच लाख, विधायक फकीर ने अपनी निधि से विद्यालय भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख विनीता ने भी शौचालय निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही।
विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह महरा और व्यवस्थापक सतीश जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र उप्रेती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक कार्की, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, देव रौतेला, चंदन कार्की, महेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह कार्की, कैप्टन नरेंद्र सिंह कार्की, शौर्य चक्र विजेता भूपाल सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें