लंबित बिलों का भुगतान न होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में जिले भर में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों पर ताले लटकने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा।
पिथौरागढ़ जिले में लंबित बिलों का भुगतान न होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में जिले भर में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों पर ताले लटकने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा।
सोमवार को जिले भर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नगर के एक होटल में बैठक की। उन्होंने बिलों का भुगतान होने तक राशन वितरण न करने का निर्णय लिया। बाद में उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से उन्हें भाड़ा, बिजली आदि के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
चेतावनी दी कि जब तक बिलों का भुगतान नहीं होता वे राशन नहीं बांटेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे, कैलाश जोशी, मनोज कापड़ी, ललित महर, भागीरथी बिष्ट, बच्ची सिंह डोभाल, जोगा सिंह, दिवान सिंह, शेर सिंह, शंकर भट्ट, लक्ष्मण सिंह आदि रहे।