धारचूला में पिछले दिनों नीट के जारी परिणाम में सीमांत के दारमा, व्यास और चौदास घाटी के 11 होनहार विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन हुआ है। दारमा घाटी के ग्राम पंचायत बोन की पूर्वी बोनाल पुत्री महेश सिंह बोनाल का राजकीय मेडिकल काॅलेज फरीदाबाद, फिलम की अनुष्का पुत्री बीएल फिरमाल का राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर गढ़वाल, गो ढाकर की खुशी पुत्री जयबहादुर ढकरियाल का राजकीय मेडिकल काॅलेज झांसी यूपी के लिए चयन हुआ है।
ग्राम पंचायत सीपू के मानस सीपाल पुत्र मेहरबान सिंह का राजकीय मेडिकल काॅलेज जालौन, व्यास घाटी के गर्ब्यांग निवासी अनुष्का पुत्री जितेंद्र सिंह गर्ब्याल का राजकीय मेडिकल काॅलेज सहारनपुर, नपलच्यू की कृतिका नपलच्याल पुत्री टेशर सिंह का राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी, ग्राम पंचायत बुदी की शीपू रायपा पुत्री डॉ. पुष्पराज रायपा, नाबी की गुनीता पुत्री प्रकाश सिंह नबियाल का एचआईएमएस जौलीग्रांट देहरादून के लिए चयन हुआ है।
चौंदास घाटी के ग्राम पंचायत पांगू की सौम्या पतियाल पुत्री महेंद्र सिंह का एलएचएमसी दिल्ली, सोसा गांव के अनुभव सिंह ह्यांकी पुत्र हरीश सिंह ह्यांकी का राजकीय मेडिकल काॅलेज जालौन, सोसा की ही शैली ह्यांकी पुत्री दीवाकरण ह्यांकी का एचआईएमएस जौलीग्रांट देहरादून में चयन हुआ है।
ये पढ़ें- Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा के लिए 3 दिन बाद रोज जारी होंगे 150 पास, बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद
दीलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल और रं कल्याण संस्था के धारचूला इकाई के अध्यक्ष दीपक रोंकली ने सभी चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए श्रेया और निधि का चयन
टनकपुर के ककराली गेट निवासी श्रेया चंद का नीट में पहले ही चरण की काउंसलिंग में राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी मिला है। श्रेेया के पिता किशन चंद राजकीय पशु चिकित्सालय बनबसा में वेटरनरी फार्मासिस्ट, मां गीता चंद जीजीआईसी काकड़ बाराकोट में सहायक अध्यापिका हैं। वहीं पाटी के तोली निवासी निधि गहतोड़ी पुत्री एमएम गहतोड़ी का भी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दाखिला मिला है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को दिया है।