फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीवार पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्र? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एलएसएम महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग और आरंभ संस्था ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रित विशेषांक दीवार पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में हुए कार्यक्रम में दीपक कापड़ी ने कहा कि इस अंक में छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव और डॉ. आंबेडकर के अर्थशास्त्री के रूप में योगदान विषय पर लेख लिखे हैं। प्रभारी प्राचार्य पुष्कर बिष्ट ने आंबेडकर जयंती की महत्ता पर विचार रखे। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में मोहित चंद को प्रथम स्थान मिला। यहां डॉ. सोनी टम्टा, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. शंकर मंडल, डॉ. सुंदर आर्या, डॉ. डीके उपाध्याय, नीलाक्षी जोशी, इंदु आर्या, रीता पांडे, हेमा पांडेय, छात्र दीपक कापड़ी, भावना जुकारिया आदि रहे।
केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हुए कार्यक्रम
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या कमला निखुर्पा ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कविताएं प्रस्तुत करने के साथ नाट्यमंचन किया। संचालन शैलेश गुप्त ने किया। यहां पंकज आर्या, ऊषा पंत, प्रबोध शुक्ल, तारा मर्तोलिया, मनोज खाती, नीरज बनकोटी, सुशील पंत, जगदीश पांडे, एमपीएन सिंह, अनिल कुमार, चंद्रशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें