फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कम दृश्यता के कारण पांच दिन से विमान सेवा ठप

Sun, 05 May 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जंगलों में आग के कारण वातावरण में धुंध छाई हुई है। धुंध के चलते सुबह से ही दृश्यता बेहद कम हो रही है। दिन में पहाड़ और हिमालयी क्षेत्र नजरों से ओझल हो जा रहा है। लगातार वातावरण में छाई धुंध के कारण पिथौरागढ़ से विमान सेवा भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन

पहली मई से विमान का संचालन बंद है। पांचवें दिन रविवार को हेलीकॉप्टर आया। वातावरण में गहरी धुंध के कारण अभी विमान और हेलीकॉप्टर सेवा के नियमित संचालन पर संशय बना हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दृश्यता स्पष्ट होने के बाद ही विमान का संचालन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें