फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का पिथौरागढ़ दौरा: पीएम मोदी की हो "हां"... तो एडवेंजर टूरिज्म भरेगा उड़ान

Wed, 11 Oct 2023 01:40 PM IST
हीरा मेहरा मयंक जोशी, संवाद

सार

उत्तराखंड के ओपन पीक्स की लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने से पर्वतारोही इन चोटियों को फतह नहीं कर पा रहे हैं। पीएम के आगमन पर इन चोटियों पर पर्वतारोहण की अनुमति मिलने की उम्मीद जगी है। व्यास घाटी में साहसिक और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ दौरे के दौरान यदि पीएम नरेंद्र मोदी ने नजरें इनायत की तो आदि कैलाश क्षेत्र की सात चोटियों पर पर्वतारोहण की उम्मीदों को पंख लग सकते हैं। इससे जहां साहसिक पर्यटन को उड़ान मिलेगी वहीं सीमांत के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्थानीय पर्वतारोही लंबे समय से व्यास घाटी की चोटियों पर पर्वतारोहण की अनुमति मांग रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के ओपन पीक्स की लिस्ट में नाम शामिल नहीं होने से पर्वतारोही इन चोटियों को फतह नहीं कर पा रहे हैं। पीएम के आगमन पर इन चोटियों पर पर्वतारोहण की अनुमति मिलने की उम्मीद जगी है। व्यास घाटी में साहसिक और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस घाटी में पर्वतारोहण के लिए सिर्फ आदि कैलाश चोटी उत्तराखंड के ओपन पीक्स की लिस्ट में है। इसी रेंज में सात ऐसी चोटियां हैं जो पर्वतारोहण के लिए मुफीद हैं। इन्हीं चोटियों को ओपन पीक्स में शामिल करने की मांग है।  

इन सात चोटियों पर पर्वतारोहण की अनुमति की दरकार
  • इशान पीक (आदि कैलाश-2)
  • ब्रहमा पर्वत
  • चिपेदं पर्वत
  • पांडव पर्वत
  • निखुर्च किला
  • राजे जू (हॉर्स पीक)
  • कुंती पर्वत
विज्ञापन

व्यास घाटी की सात चोटियों को ओपन पीक्स में शामिल करने की मांग सीएम से की गई है। अब इस मांग को पीएम के समक्ष भी रखेंगे। - शीतल, तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड विजेता

पीएम मोदी ने अनुमति दे दी तो सीमांत क्षेत्र में साहसिक, धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी। वाइब्रेंट विलेज की कल्पना साकार होगी।  - योगेश गर्ब्याल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें