फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों से अभिभावकों का मोह भंग सरकारी स्कूलों में कराने लगे दाखिले

विज्ञापन
Admission in Govt. Schools
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राइवेट स्कूलों की चकाचौंध से अभिभावकों का मोह भंग होने लगा है। इस शिक्षा सत्र में जिले के सरकारी स्कूलों में दो हजार नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। इनमें कई ऐसे विद्यालय भी हैं जो पूर्व में छात्र संख्या शून्य होने के कारण बंद हो गए थे।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर प्राइवेट स्कूलों से बेहतर है और फीस भी काफी कम है। प्राइवेट स्कूलों में फीस अधिक होने के कारण उनमें बच्चों को पढ़ाना आसान नहीं है।
पिछले कई सालों से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या घट रही थी। कोरोना काल में सीमांत जनपद के सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

अभिभावक प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के दाखिले करा रहे थे। इस बार जिले के 1024 प्राथमिक विद्यालयों में 2350 नए छात्र-छात्राओं ने पहली कक्षा में प्रवेश लिया है। नए बच्चों के प्रवेश के बाद प्राथमिक विद्यालयों में कुल छात्र संख्या 18242 पहुंच गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी एके गुंसाई का कहना है कि सरकारी स्कूूूलों में शिक्षा का स्तर काफी सुधरा है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं।
किस ब्लॉक में कितने नए प्रवेश
गंगोलीहाट - 510
धारचूला - 439
विण - 384
मुनस्यारी - 374
मूनाकोट - 245
डीडीहाट - 221
कनालीछीना - 157
बेड़ीनाग - 75
चार साल से बंद प्राथमिक विद्यालय ग्वेता में 10 बच्चों ने लिया प्रवेश
पिथौरागढ़। कनालीछीना के ग्वेता प्राथमिक विद्यालय चार साल पूर्व शून्य छात्र संख्या के कारण बंद हो गया था। ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार की पहल के बाद यहां 10 बच्चों ने प्रवेश लिया है। चार साल बाद स्कूल के दरवाजे खुलने से बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें