फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कुलागाड़ में पुल बहने की गलत अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 13 Jul 2024 05:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

धारचूला क्षेत्र में बादल फटने और कुलागाड़ में पुल के बहने की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
कुलागाड़ में पुल बहने की गलत अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला क्षेत्र में बादल फटने और कुलागाड़ में पुल के बहने की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने भी एसपी के आदेश के बाद झूठी सूचना फैलाने वालों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलागाड़ के पास बनी झील से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। झील का आकार धीरे-धीेरे कम हो रहा है।   

12 जुलाई को धारचूला के कुलागाड़ में बादल फटने और पुल बहने कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो प्रसारित किया था। जिसके बाद लोग घबरा गए थे। डीएम रीना जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भ्रामक वीडियो प्रकाशित करने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बादल नहीं फटा है। बारिश के कारण पुल के आसपास मालबा आया हुआ था। जिससे पुल को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। पुल सुरक्षित है, मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। इधर एसपी रेखा यादव के आदेश के बाद पुलिस ने भी झूठी सूचना फैलाने वालों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। एसपी ने कहा कि झूठी सूचना फैलाने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें