फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 6 साल गुजरे, तीन-तीन ठेकेदारों ने हाथ खड़े किए, अब जाकर बनने लगी सड़क

Wed, 04 Oct 2023 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के तेजम तहसील के रामगंगा घाटी के अंतिम गांव नामिक के लोग वर्षों से सड़क की बाट जोह रहें हैं। अब प्रधान के प्रयोसों से नामिक से होकरा के लिए सड़क बनने लगी है। इससे ग्रामीण खुश हैं।
विज्ञापन
अवैध विकसित काॅलोनी को एडीए द्वारा ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजम तहसील के रामगंगा घाटी के अंतिम गांव नामिक के लोग वर्षों से सड़क की बाट जोह रहें हैं। अब प्रधान के प्रयोसों से नामिक से होकरा के लिए सड़क बनने लगी है। इससे ग्रामीण खुश हैं। प्रधान नामिक तुलसी जैम्याल ने बताया कि वर्ष 2017 में नामिक के लिए होकर ग्राम से 17 किमी सड़क पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत की गई। इसकी घोषणा तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने नामिक पहुंच कर की थी।

विज्ञापन


होकरा के ग्रामीणों के विरोध के चलते एक वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन इससे पूरा नहीं किया गया। तीन ठेकेदार सड़क काटने में असमर्थ रहे। 2020 में ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी को सड़क कटिंग का कार्य दिया गया। होकरा से आगे नौ किमी सड़क काटी गई।

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रधान ने ठेकेदार से शीघ्र सड़क काटने का अनुरोध किया। अब ठेकेदार अधिकारी ने प्रधान के अनुरोध पर बागेश्वर के गोगिना से नामिक होते हुए सड़क निर्माण के लिए जेसीबी भेजी है। अब नामिक से होकरा की ओर सड़क निर्माण शुरू हो गया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने की जेसीबी की पूजा

नामिक गांव में जेसीबी पहुंचने पर ग्रामीण उत्साहित हो गए। उन्होंने मशीन की  पूजा की और जेसीबी आपरेटर अशोक मेहता, राजू चंद,  प्रेम सिंह धामी, महेश जोशी का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधान नामिक तुलसी जैम्याल और ग्रामीणों ने ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी का आभार जताया जिन्होंने अपने खर्चे पर जेसीबी नामिक पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें