Pithoragarh: धारचूला में बरेली के एक नाई के द्वारा पिछले दिनों दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के मामले में नगर में आंदोलन शुरू हुआ था। जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है। शनिवार को बाहर के 91 व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
पिथौरागढ़ के धारचूला में बरेली के एक नाई के द्वारा पिछले दिनों दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के मामले में नगर में आंदोलन शुरू हुआ था। व्यापार संघ की कोर कमेटी द्वारा सन 2000 के बाद आए कुल 91 व्यापारियों का पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया था। शनिवार को बाहर के 91 व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर में घूमकर बंद दुकानों को चिन्हित भी किया। महासचिव महेश गर्ब्याल ने कहा कि व्यापार संघ के द्वारा सर्वसम्मति से क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 91 व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बाहर के व्यापारियों के द्वारा उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर राहत देने की मांग की गई।
उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह ने व्यापार संघ के पदाधिकारी से वार्ता कर बाहर के व्यापारियों की परेशानियों से भी अवगत कराया। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।