पिथौरागढ़/चंपावत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक परीक्षा पिथौरागढ़ और चंपावत में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। पिथौरागढ़ में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों में 68 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 3177 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
इधर चंपावत में पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा में 453 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 1459 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1006 अभ्यर्भी परीक्षा में शामिल रहे। जीजीआईसी में पंजीकृत 211 अभ्यर्थियों में से 157 और विवेकानंद विद्या मंदिर जूप में पंजीकृत 360 अभ्यर्थियों में से 238 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज में 336 अभ्यर्थियों में से 230, जीआईसी में 288 के सापेक्ष 197 और मल्लिकार्जुन स्कूल में 264 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 184 ने परीक्षा दी। संवाद