गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेलपट्टी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी पानी की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। 44 करोड़ की लागत से बन रही बेलपट्टी पंपिंग योजना का 70 फीसदी कार्य हो चुका है। उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से बनाई जा रही बेलपट्टी पेयजल योजना का काम आरके कंपनी कर रही है। योजना का कार्य मार्च 2024 में पूरा होना है।
इस योजना के बनने के बाद 49 राजस्व गांवों के 3531 परिवारों के 17654 लोगों को फायदा होगा। क्षेत्र के लोग कई वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। राज्य बनने के बाद प्रत्येक चुनाव में पेयजल की समस्या राजनीतिक दलों का प्रमुख मुद्दा रहा। गर्मियों के दिनों में घोड़े, खच्चरों से पानी ढो कर प्यास बुझाई जाती है। पंपिंग योजना बनने के बाद सबसे अधिक समस्या से जूझ रहे चहज, नाली, दुनी, बड़ेना, बुंगली और चमडुंगरा के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
कोट
बेलपट्टी पंपिंग पेयजल योजना का 70 फीसदी कार्य हो चुका है। योजना को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
- रवि सामंत, अवर अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम, गंगोलीहाट।