फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 94 मत्स्य पालकों को कार्प मछली के 3.3 लाख बीज वितरित किए

Mon, 02 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 कार्प मछली के बीज के साथ मौजूद मत्स्य पालक। स्रोत: मत्स्य विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मत्स्य विभाग मत्स्य पालकों की आजीविका में बढ़ोतरी के लिए कार्प मत्स्य प्रजाति के बीज वितरित कर रहा है। विभाग ऊधमसिंह नगर से कार्प मछली के बीज मंगवाकर मत्स्य पालकों वितरित उपलब्ध करा रहा है। विभाग ने अब तक कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी ब्लॉक के लगभग 94 मत्स्य पालकों को 66 हजार रुपये की लागत से कार्प मत्स्य प्रजाति के 3.3 लाख बीज वितरित किए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने लगभग 1200 मत्स्य पालकों को 15 लाख कार्प मत्स्य प्रजाति के बीज वितरित करने का लक्ष्य रखा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सतत विकास योजनाओं के तहत मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरित किए जा रहे हैं। पालकों को अनुदान पर एक हजार कार्प मछली के बीज 200 रुपये में वितरित किए जा रहे हैं। मत्स्य पालक 20 से 35 डिग्री सेल्सियस पर कार्प मछली का अच्छा उत्पादन कर मुनाफा कमा सकेंगे। इस पहल से मत्स्य पालकों की आय में बढ़ोतरी होने से आजीविका को मजबूती मिलेगी।

400 रुपये किलो बिक रही कार्प मछली
मत्स्य पालक कार्प मछली को स्थानीय बाजार में 300 से 400 रुपये किलो के दाम में बेच रहे हैं। इससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।
कोट
जिले के मत्स्य पालकों की मांग के मुताबिक ही ब्लॉकों में बीज वितरित किए जाएंगे। मत्स्य पालकों को अनुदान में बीज वितरित करने से मछली उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है। मौसम के अनुकूल होने से मत्स्य पालकों को कार्प मछली के उत्पादन में दिक्कतें नहीं होती है। - डॉ. रमेश चलाल, जिला मत्स्य अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें