फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ड्रिल प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी ने मारी बाजी

Mon, 02 Jun 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय मर्सोली भाट में ड्रिल प्रतियोगिता में शामिल एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:एनसीसी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय मर्सोली भाट में एनसीसी के 80वीं वाहिनी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स की ड्रिल प्रतियोगिता हुई। इसमें अल्फा कंपनी अव्वल रही। ब्रावो कंपनी दूसरे और चार्ली कंपनी तीसरे स्थान पर रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने शिविर में पहुंचकर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कैडेट्स को अनुशासन सिखाते हुए उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी बनाते हैं। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि शिविर में पिथौरागढ़ और चंपावत के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में एडम ऑफिसर देवेश ऐरी, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, कैंप प्रभारी बीआर कोहली, एनसीसी अधिकारी राजीव, रेखा चौहान, सूबेदार विक्रम सिंह, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें