फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट में 12 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से आने वाली 33 केवीए की लाइन में खराबी के चलते अस्कोट क्षेत्र में 12 घंटे बिजली गुल रही। इससे क्षेत्र की 40 हजार की आबादी ने अंधेरे में रात काटी।
विज्ञापन


क्षेत्र में बुधवार रात आठ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद रात भर बिजली नहीं आई। इससे लोगों को परेशान हुई। क्षेत्रवासियों को रात भर सोलर लाइट, केरोसिन लैंप आदि वैकल्पिक संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ा। सुबह आठ बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

वितरण खंड के जेई कुंदन राम ने बताया कि पिथौरागढ़ में 33 केवीए लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित रही। रातभर लाइन की मरम्मत का काम चला। इधर, मौसम की खराबी के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर लोकल फाल्ट की समस्या सामने आई। अंधड़ से पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर गई। इससे कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। जेई ने बताया कि लोकल फाल्ट की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें