फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में लव-कुश कांड संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में चल रहे लव-कुश कांड का सीता के धरती में समाने और भगवान राम के स्वर्गारोहण के साथ समापन हो गया है। अंतिम दिवस की लीला की शुरुआत सीता माता के अयोध्या आगमन से होती है। भगवान राम और माता सीता में मार्मिक संवाद होता है।
विज्ञापन


राज दरबार में महर्षि वाल्मीकि और हनुमान जी का संबोधन होता है। सीता माता धरती में समा जाती हैं। राजा राम लव-कुश का राजतिलक करते हैं। यमराज के अयोध्या में प्रवेश, दुर्वासा-लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण के शेषावतार का रोचक ढंग से मंचन किया गया। अंत में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वर्गारोहण का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें