पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को बस स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम के विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को ही बोनस देने का फैसला लिया है, जबकि अन्य कर्मचारी इससे वंचित किए जा रहे हैं।
संगठन की स्थानीय इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह विरोध-प्रदर्शन किया। अब 17 अक्तूबर को सभी कर्मचारी एक दिन के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे और 24 अक्तूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। 17 अक्तूबर को देहरादून में होने वाली रैली में यहां से भी कई कर्मचारी भाग लेंगे। संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि सरकार समझौतों का पालन नहीं कर रही है।
महामंत्री पवन पांडे ने कहा कि यदि कर्मचारियों की हड़ताल से रोडवेज को नुकसान होगा तो प्रबंधन जिम्मेदार रहेगा। इस दौरान विनोद पांडे, दीपक कठायत, भुवन राम, रमेश कठायत, वीरेंद्र सिंह, संजय डालाकोटी, आनंद बल्लभ, गणेश पांडे आदि कर्मचारी मौजूद थे।