फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़कटिया में एसबीआई का एटीएम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से महज छह किमी दूर भड़कटिया में बीती रात चोरों ने एसबीआई का एटीएम तोड़ने की कोशिश की। चोर एटीएम के अंदर का लॉक नहीं तोड़ पाए। उन्होंने स्क्रीन को उखाड़ दिया। मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन


बुधवार की रात चोरों ने भड़कटिया में एसबीआई का एटीएम क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम टूटा देखा तो इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। सूचना पर बैंक की टीम मौके पर पहुंची। चोरों ने एटीएम के अंदर के लॉक को भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बैंक प्रबंधक भगत सिंह टोलिया की ओर से कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी है। एटीएम क्षतिग्रस्त होने से लोगों को रुपये निकालने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें