डीडीहाट (पिथौरागढ़)। हंस फाउंडेशन की ओर से आदर्श जीआईसी को स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए दो प्रोजेक्टर दिए हैं। इन प्रोजेक्टरों से हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में पढ़ाई का कार्य शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य काशीराम गौतम ने स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टरों के जरिए हाईस्कूल और इंटर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को इंटरनेट तकनीकी से पढ़ाना आसान होगा। उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं की भी जानकारी बच्चों को दी। कहा कि वर्तमान युग तकनीकी का है। इसलिए बच्चे तकनीकी का अधिकाधिक प्रयोग करें। इस मौके पर शिक्षक पूरन सिंह कन्याल, मनोहर भड़ समेत विद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा।