फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ शौचालय की सुध कोई नहीं ले रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सुलभ शौचालय की पुख्ता व्यवस्था न होने से थल बाजार आने वाले लोगों, व्यापारियों के साथ ही यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थल में 21 साल पहले बने दो सुलभ शौचालयों में से एक आठ साल पहले ध्वस्त हो गया था। दूसरे में 10 शौचालयों में से 7 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। महिला और पुरुषों के लिए बनाए गए दोनों शौचालय क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर वर्ष 1996 उत्तराखंड विकास परिषद ने थल बाजार में दो सुलभ शौचालय बनाए। शौचालयों की देखरेख का काम सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा गया। एक सुलभ शौचालय थाना गेट के पास, दूसरा टाल बैरियर के पास बनाया गया। टाल बैरियर के पास बना सुलभ शौचालय 2010 में ध्वस्त हो गया था। थाना गेट के पास बनाए गए सुलभ शौचालय की जर्जर हालत हो गई है।

सुलभ शौचालय में मूत्रालय के साथ ही 6 पुरुष, 4 महिला शौचालय बनाए गए। पांच पुरुष शौचालय क्षतिग्रस्त पड़े हैं। महिलाओं के लिए बने दो शौचालय बंद हैं। महिला और पुरुष के लिए एक-एक स्नानघर बने हैं, दोनों स्नानघर क्षतिग्रस्त पड़े हैं। वर्ष 2011-12 में राज्य वित्त मद से सुलभ शौचालय का जीर्णोद्धार कराया गया। काम की गुणवत्ता खराब होने के कारण शौचालय फिर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने सुलभ शौचालय की खराब हालत पर रोष जताया। कहा कि सुलभ शौचालय के संचालन के लिए व्यापार मंडल ने एक कर्मचारी नियुक्त किया है। सुलभ इंटरनेशनल ने दो साल से बिजली और अप्रैल 2017 से पानी का बिल जमा नहीं किया है। कहते हैं सुलभ शौचालय की मरम्मत नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें