पिथौरागढ़ में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव अधिकारी और अन्य। सं?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। व्यापार मंडल चुनाव के लिए 26 जून को मतदान होगा। इसके पांच पदों के लिए 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। अध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं, जबकि उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर सीधा मुकाबला हो सकता है।
व्यापार मंडल भवन में रविवार को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। चुनाव अधिकारी नवीन जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तपन रावत, आशीष सौन, दीपक कुमार जोशी, उपाध्यक्ष पद पर अजय रावत, कैलाश जोशी, महासचिव पद पर रोहित चौहान, राम लाल वर्मा, संयुक्त सचिव पद पर हरीश धामी, कमलेश चंद, मो. शादाब, कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह महर, कपिल पांडेय, महिमन जोशी के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी पर्चे वैध पाए गए।
उन्होंने बताया कि 13 जून को तीन से सात बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी भुवन जोशी ने बताया कि 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी, जिनमें से कविंद्र साह और फरहान अहमद ने नामांकन पत्र जमा नहीं किए। उन्होंने बताया कि मतदान से पहले 24 जून को आम सभा होगी।