फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी गुंजी में ही फंसे रहे 12वें दल के कैलाश यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा का 15वां दल पिथौरागढ़ पहुंच गया है। इस दल में 58 यात्री शामिल हैं। 12वें दल के सदस्य सातवें दिन भी गुंजी में ही फंसे रहे। 11वां दल भी यात्रा पूरी करने के बाद गुंजी पहुंच गया है।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण गुंजी में फंसे 12वें दल के 16 यात्रियों को रविवार को भी पिथौरागढ़ नहीं लाया जा सका। यह दल पिछले सात दिनों से गुंजी में रुका हुआ है। 11वां दल यात्रा पूरी कर भारत लौट आया है। इस दल के सदस्य भी पिथौरागढ़ वापसी के लिए गुंजी में इंतजार कर रहे हैं।

13वें और 14वें दल के यात्री इस समय कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा कर रहे हैं। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि मौसम साफ होने पर सोमवार को 15वें दल के यात्रियों को गुंजी ले जाया जाएगा और वहां से 11वें और 12वें दल के यात्रियों को पिथौरागढ़ लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें