फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चूल्हे की आग में जलकर युवक की मौत

Mon, 13 Nov 2023 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए जलाया था चूल्हा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। कोतवाली क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में ससुराल गए युवक ने ठंड से बचने के लिए चूल्हा जलाया तो अचानक आग युवक के कपड़ों में जा लगी। आवाज सुनकर और मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक झुलसकर उसकी मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पाबौ ब्लॉक के मनकोली गांव के संजू (33) पुत्र भरत लाल की ससुराल गुलयारी गांव है। उसके ससुराल में कोई नहीं रहता लिहाजा वह अक्सर घर की देखरेख करने यहां आता रहता है। रविवार को वह ससुराल के मकान में आया था। इसी दौरान ठंड से बचने के लिए उसे चूल्हा जलाया और कमरा बंद कर दिया। इसी दौरान आग उसके कपड़ों में लग गई और भड़क उठी। आसपास के लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और कमरे से धुआं उठता देखा तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक झुलसकर युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें