फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को भगाने वाला युवक धरा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील पौड़ी क्षेत्र की एक विवाहिता को ले जाने वाला युवक राजस्व पुलिस ने धर दबोचा । राजस्व पुलिस ने युवक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील पौड़ी के एक गांव की एक विवाहिता दो बच्चों को घर में छोड़ 18 जुलाई को लापता हो गई थी। परिजनों ने विवाहिता की अनेक स्थानों पर खोजबीन की। लेकिन उन्हें निराशा ही मिली। विवाहिता के पति ने 27 जुलाई को राजस्व पुलिस चौकी में विवाहिता की गुमशुदगी की तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने विवाहिता की तलाश में अनेक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। सोमवार देरशाम राजस्व पुलिस ने विवाहिता को एक युवक के साथ श्रीनगर से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने युवक पर शादी का झांसा देने, अपहरण व यौन शोषण विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया है। वहीं विवाहिता को परिजनों के हवाले कर दिया है। नायब तहसीलदार पौड़ी रामपाल सिंह रावत ने बताया कि विवाहिता को युवक के साथ बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक को अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
मनोहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें