फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान की मांग के लिए आउटसोर्स कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड खिर्सू के 100 से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली ढिक्वाल गांव पंपिंग पेयजल योजना के पंप और टैंक ऑपरेटरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मियों को आरोप है कि छह माह से उन्हें वेतन भुगतान के नाम पर झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को फरासू के पास स्थित पंप हाउस में एकत्रित हुए ढिक्वाल गांव पंपिंग पेयजल योजना के आउटसोर्स कर्मचारियों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आठ पंप ऑपरेटरों के साथ ही 80 टैंक ऑपरेटरों को छह माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों से वेतन भुगतान की मांग की गई, लेकिन वह भी झूठे आश्वासन देते रहे हैं। जिससे उन्हें मजबूरन कार्य बहिष्कार का फैसला लेना पड़ा। कर्मियों ने कहा कि छह माह से उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कर्मियों ने वेतन का भुगतान नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर सत्येंद्र, अनिल, प्रदीप कुमार, प्रीतम, रमेश सिंह, आशीष कुमार, रघुवीर, विशाल सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद सिंह, वीरेंद्र लाल, मदन सिंह, मनोज कुमार, मस्तान सिंह, गुमान सिंह व आदित्य सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें