फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में महिला मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर महिलाओं में यहां खासा उत्साह दिखाई दिया। कोटी भरपूर बूथ पर पुरुष व महिलाओं की एक लाइन लगाए जाने पर महिलाओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों से दोनों की अलग-अलग लाइन लगवा कर मामला शांत किया। इधर, ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के बूथ पर ईवीएम में अचानक खराबी आने से मतदान करीब बीस मिनट तक रुका रहा। ईवीएम की खराबी दूर करने के बाद यहां दोबारा से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

गोर्थीकांडा बूथ में आंखों से दिव्यांग सुबोधनी और उनके बेटे जय सिंह ने वोट डाला। वहीं, कई बुजुर्ग मतदाताओं के फॉर्म भराए जाने के बावजूद उनको पोलिंग स्टेशन में जाकर वोट डालना पड़ा। टुगरियाल कांडा में 95 वर्षीय मासंति देवी व बागी में 81 वर्षीय रामी देवी को इसके चलते बूथ पर वोट डालने आना पड़ा। गोर्थीकांडा बूथ पर अनिता देवी, मनीष, बलदेव व कुसुम आदि के नाम सूची में नहीं मिले, जबकि पिछले चुनाव में उनके नाम मतदाता सूची में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें