फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश गोदियाल ने फर्जी पत्र को वायरल करने पर दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कथित पत्र को सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में कांग्रेसियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कांग्रेस ने शहर के एक व्यापारी पर गोदियाल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं गोदियाल ने इसे भाजपा की चाल बताया है।
विज्ञापन

रविवार रात को श्रीनगर व्यापार सभा के व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यापारी ने एक पत्र अपलोड किया। यह पत्र उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लैटर पैड पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को संबोधित है। इसमें समान नागरिकता कानून को देखते हुए एक समुदाय का लाभ लेने के लिए कुछ मुद्दे उठाने की बात कही गई है।
तत्पश्चात कांग्रेस ने इसे फर्जी बताते हुए पत्र को वायरल करने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। गोदियाल के समर्थक यतेंद्रमणि मिश्रा ने आरोप लगाया कि गोदियाल की छवि खराब करने के लिए फर्जी पत्र वायरल किया गया है। उन्होंने संबंधित व्यापारी के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, इस प्रकरण के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने फेसबुक के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा अपने कुचक्रों से उत्तराखंड की जनता को फांसने का काम कर रही है। कल रात मुझे पता चला कि मेरे फर्जी हस्ताक्षरों से एक पत्र वायरल किया गया है, जिसमें मैं हरीश रावत को संबोधित करते हुए गलत बयानबाजी लिख रहा हूं। यह विशुद्ध रूप से भाजपा का कुचक्र है। हमने कांग्रेस पार्टी की ओर से एफआईआर दर्ज करा ली है, जो भी दोषी होंगे छोड़े नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें