फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल परियोजना के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के तोल्यों तोक (वार्ड-3) मेें रेलवे सुरंग निर्माण से हो रहे नुकसान से आक्रोशित महिलाओं ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के अधिकारी की ओर से आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया। आंदोलन के चलते कुछ देर परियोजना कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

श्रीकोट गैस गोदाम के समीप गदेरे में आरवीएनएल की ओर से रेलवे सुरंग तक पहुंचने के लिए एडिट (प्रवेश द्वार) का निर्माण किया जा रहा है। सुरंग निर्माण के मशीन पहुंच चुकी है। जहां एडिट निर्माण चल रहा है, उसके ऊपर बस्ती है। बुधवार को स्थानीय महिलाएं कार्यस्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने आरवीएनएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मशीनों के काम करने से उनके भवनों को खतरा हो गया है। कार्यदायी संस्था ने उनका रास्ता भी बंद कर दिया है। दिन-रात मशीनों के शोरगुल और कंपन की वजह से वह सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरंग निर्माण के लिए विस्फोट किए जाएंगे, जिससे उनके आवासीय भवनों में दरार आ सकती है। उन्होंने कहा कि पहले कार्यदायी संस्था उनकी सुरक्षा की गारंटी दे, तब काम करवाए।
महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आरवीएनएल के प्रबंधक विनोद बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भूगर्भीय जांच के बाद ही काम कराया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य से भवनों को कोई क्षति पहुंचती है, तो इसकी भरपाई की जाएगी। साथ ही काम पूरा होने के बाद रास्ता बना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में वार्ड सभासद विभोर बहुगुणा, व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकदर्शन थपलियाल, पंकज खत्री, सुनीता देवी, कमलेश वशिष्ठ, देवकी देवी, लक्ष्मी, नीलम, माधुरी, गीता, सुधा, देवेश्वरी व अनीता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें