फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों को नजर नहीं आए गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार ट्रेेंकुलाइज करने पहुंचे वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की नजर से दूर रही। वन विभाग ने रविवार को हरिद्वार वन प्रभाग व राजाजी नेशनल पार्क से दो वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ बुलाए थे। जिन्होंने गश्त अभियान चलाया, लेकिन विशेषज्ञों की टीम को गुलदार कहीं भी नजर नहीं आया। विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए चार टीमें बनाकर गश्त की थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में गत 16 फरवरी से एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। शहरी क्षेत्र में गुलदार दिखने के बाद से ही वन विभाग ने जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में पिंजरा लगाया है। साथ ही ट्रेप कैमरे भी लगाए हैं। वन कर्मियों की टीमें निरंतर गश्त भी कर रही है। वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ पशु चिकित्सक राकेश नौटियाल व हरिद्वार वन प्रभाग से डा. अमित ध्यानी को बुलाया है। इन वाइल्ड लाइफ पशु चिकित्सकों ने बीती रविवार की रात को 4 टीमें बनाकर गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए गश्त लगाई, लेकिन गुलदार कहीं भी नजर नहीं आए। उन्होंने बताया कि चार टीमों के साथ रातभर गश्त की गई, लेकिन गुलदार कहीं नजर नहीं आया। टीम आज भी गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें