फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामजद व 15 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल वन प्रभाग में वन्यजीवों की वास्तविक स्थिति का जल्द ही संपूर्ण डाटा वन विभाग के पास आ जाएगा। वन विभाग भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सहयोग से वन्यजीवों की वैज्ञानिक गणना करने जा रहा है, जिसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। गढ़वाल वन प्रभाग में आगामी 20 से 24 दिसंबर को बीट स्तर पर वन्यजीवों की वैज्ञानिक गणना की जाएगी। जिसका परिणाम 25-26 दिसंबर को भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया स्थित आयुक्त सभागार में गढ़वाल वन प्रभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने बताया कि गढ़वाल वन प्रभाग का कुल क्षेत्रफल 70 हजार 161.80 हेक्टेयर है। इस क्षेत्र में वन्य जीवों की वैज्ञानिक गणना की जाएगी। अब 20 से 24 दिसंबर के बीच वन्यजीवों की गणना की जाएगी। डीएफओ कुमार ने बताया कि बीट स्तर पर होने वाली गणना के परिणाम भारतीय वन्यजीव संस्थान को आगामी 25 व 26 दिसंबर को भेजे जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट, पैठाणी रश्मि ध्यानी, दमदेवल सुचि चौहान, थलीसैण अनिल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें